हमीरपुर में 10 साल के बच्चे सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव

Wednesday, Oct 21, 2020 - 07:01 PM (IST)

हमीरपुर (अनिल): हमीरपुर जिला में बुधवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति रैपिड एंटीजन टैस्ट में और 9 लोग आरटीपीसीआर टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में कुल 56 सैंपल लिए गए, जिनमें से हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-1 के 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आरटीपीसीआर टैस्ट में पॉजिटिव आए लोगों में भोरंज उपमंडल के गांव मुंडखर के 4 लोग 26 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्चा, 56 वर्षीय महिला और 90 वर्षीय महिला शामिल है। भोटा क्षेत्र के गांव मनसूई के 3 लोगों 36 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा हमीरपुर के गांव नैहल की 28 वर्षीय महिला, भोरंज के गांव जख्योल के 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Vijay