कुल्लू के मनाली में अग्निकांड, हिडिम्बा मंदिर के पास 10 खोखे जलकर राख

Wednesday, Jan 24, 2024 - 07:14 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): कुल्लू जिला के मनाली में माता हिडिम्बा मंदिर के समीप आग लगने से 10 अस्थायी खोखे जलकर राख हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह आग लगने से ढूंगरी गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खोखे तथा उनमें रखा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग लगने से करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है और अन्य कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

आग की भेंट चढ़े खोखे राजेश कुमार पुत्र टेक चंद, आशा कुमारी पुत्री धर्म चंद, कला देवी पत्नी पूर्ण चंद, मितू, यश पाल पुत्र उत्तम राम सभी निवासी गांव ढुंगरी, राजा पुत्र देवी सिंह गांव चचोगा, बबली देवी पुत्री उत्तम राम, मनोहर लाल पुत्र संत राम, बबीता देवी पत्नी जीतू, विशाल पुत्र राजू निवासी गांव ढुंगरी के बताए गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द सांझा किया। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay