राठौर का पहला झटका, 10 दिन पहले सुक्खू की बनाई गई ब्लॉक कमेटी को किया रद्द

Sunday, Jan 20, 2019 - 12:10 PM (IST)

नाहन(सतीश): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पदभार संभालते ही प्रदेश का जिला स्तर की कार्यकारिणी में बदलाव शुरू हो गए। जिसके बाद कांग्रेस में हलचले तेज है प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत गठित चूड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस के गठन को रद्द कर दिया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बाकायदा अधिसूचना जारी कर दी है।

यह जानकारी रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस बाबत जारी पत्र की प्रतिलिपि सहित अपने फेसबुक पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि सभी को सूचित किया जाता है कि अभी हाल में पिछले 1-2 दिन से चूड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस की जो बात की जा रही है और इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी की कोई सहमति नहीं है। साथ ही चूड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस नाम से मनोज ठाकुर की जो नियुक्ति हुई है, यह वैध नही है। इस तरह की कोई भी नियुक्ति नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के संज्ञान में नहीं है और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं है।

लिहाजा इस नियुक्ति को प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है और सभी कार्यकर्ता एक बात को सुनिश्चित कर ले कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका जी एक है और एक ही रहेगी, जिनके अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह चौहान है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अफवाहें मत फैलाएं। उन्होंने कहा कि मैैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि रेणुका ब्लॉक कांग्रेस एक है और एकजुट ही रहेगी।

kirti