प्रदेश में खोले जाएंगे 10 मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय

Monday, Aug 20, 2018 - 09:45 AM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार राज्य में 10 मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय खोलने जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला बिलासपुर के झंडूता और जिला शिमला के नेरवा में जगह फाइनल कर दी है। झंडूता में नवोदय विद्यालय की बिल्डिंग खाली है। ऐसे में यहां आवासीय सुविधा वाला आदर्श विद्यालय खोला जा सकता है। इसके अलावा नेरवा में शिक्षा विभाग को इस विद्यालय के लिए भूमि मिल गई है। 8 अन्य स्कूलों के लिए अभी विभाग को भूमि नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से प्रदेश में नर्सरी कक्षा में 50 बच्चों के दाखिले के साथ 10 मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र खोले जाने हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इन 10 स्कूलों में से 5 स्कूल छात्राओं और 5 स्कूल छात्र-छात्राओं दोनों के लिए खोले जाएंगे। इन स्कूलों में आधुनिक आई.सी.टी. लैब, डिजिटल पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, जिम, स्विमिंग पूल, इंडोर और आऊटडोर खेलों के लिए बड़े खेल मैदान भी बनाए जाएंगे। 

Ekta