स्वच्छता के दावे हुए फेल, खुले में शौच जाने को मजबूर पर्यटक(Video)

Friday, Jan 11, 2019 - 12:12 PM (IST)

बिलासपुर(मुकेश) : राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़- मनाली 205 पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय लोगो के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। दरअसल सही ढंग से रखरखाव न होने के कारण जहां पर आसपास गंदगी फैली है। वहीं पर शौचालय जाने में महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पुरूष शौचालय पर तो ताला जड़ दिया गया जबकि महिला शौचालय खुला है। जिसके चलते एक एक ही शौचालय में पुरुष और महिलाएं जाने क मजबूर है। वहीं कमेटी के प्रधान ठाकुर दास का कहना है कि यहां पर गंदगी का आलम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।



 

kirti