कोरोना काल में घर घर जाकर करेंगे पीड़ितों की मदद: अभिषेक राणा

Thursday, Jun 10, 2021 - 03:56 PM (IST)

हमीरपुर : प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि सरकार पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रही है जिसके चलते पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी लगभग हर रोज महामारी से संबंधित राहत सामग्री पीड़ितों को प्रदान कर रही है इसी के चलते आज भी ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पटनौण में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पीड़ित परिवार को दिया। राणा ने बताया कि कांग्रेस एवं सर्व कल्याणकारी संस्था के सदस्य लगातार पीड़ित परिवारों को और जरूरतमंद लोगों को जरूरी राहत सामग्री प्रदान कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। प्रदेश के लोगों को सहायता प्रदान करना ही हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर सर्व-कल्याणकारी संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, पटनौण के बीडीसी सदस्य बचित्र सिंह, प्रधान अनूप कुमार, बारीं पंचायत के उप प्रधान सोमेश (सुम्मी) और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
 

Content Writer

prashant sharma