बैडमिंटन स्टार सिंधू के पिता इनसे ले चुके हैं ट्रेनिंग, हिमाचल से है परिवार का गहरा नाता

Tuesday, Aug 23, 2016 - 04:05 PM (IST)

हमीरपुर: रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू के रजत जीतने के बाद देश लौटने पर लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर है। बता दें कि पीबी सिंधू के परिवार का नाता हिमाचल से भी जुड़ा हुआ है। यहां भी खुशी का माहौल है। प्रदेश के हमीरपुर जिला से संबंधित रहे वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय मुख्य कोच के अंडर सिंधू के पिता भी खेल चुके हैं।


दिल्ली में सिंधू ने दिखाया था हुनर
यही नहीं बैडमिंटन के हिमाचल स्टार राजेंद्र जो भारतीय बेडमिंटन संघ के पदाधिकारी नियुक्त हैं व एग्जीक्यूटिव मैंबर भी हैं। उनके अधीन भी सिंधू दिल्ली में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय मुख्य कोच रहे विद्या सागर शर्मा के बेटे राजेंद्र शर्मा बेडमिंटन के हिमाचल स्टार रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जब वह पीबी सिंधू से मिले थे आैर उनकी खेल को देखा तो यह साफ था कि वह एक दिन देश का नाम रोशन करेगी। 


नैशनल स्तर पर कमाया है नाम
सिंधू के खेलने की शैली उच्च दर्जे की है। राजेंद्र का कहना है कि वह राष्ट्रीय बेडमिंटन संघ के पदाधिकारी भी हैं। राजेंद्र स्वयं राष्ट्रीय स्तर के बेडमिंटन खेलों में नाम कमा चुके हैं, वह जब सिंधू दिल्ली में खेल रही थी, तो वह 16 सदस्यीय राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव मैंबर के कार्यकारिणी सदस्य भी थे। साथ ही राजेंद्र ने बताया कि उनके पिता चूंकि वॉलीबॉल के कोच रहे हैं व माता सुरेंद्रा शर्मा घरेलू महिला हैं। उन्होंने स्वयं 5 इंटर यूनिवर्सिटी बेडमिंटन प्रतियोगिताएं खेल कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। यही नहीं वह हिमाचल के टाइटल भी रहे हैं। पीबी संधू के रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने पर वह बेहद खुश हैं। भरेड़ी कस्बे से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल के मुख्य कोच रहे विद्या सागर शर्मा थे, तो पीबी सिंधू के पिता वॉलीबॉल खिलाड़ी पीबी रमना टीम में खेले। शर्मा का कहना है कि उनके पिता पीबी रमन भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, जो भारतीय टीम के खेल चुके हैं।