अधेड़ ने किशोर के साथ किया कुकर्म

Sunday, Feb 14, 2016 - 07:05 PM (IST)

हमीरपुर: जिला मुख्यालय से सटे एक गांव के अधेड़ को एक किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोप में सदर पुलिस हमीरपुर ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के साथ लगते जंगल में अधेड़ को किशोर के साथ गांव की एक महिला ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उक्त महिला के बयान पर सदर पुलिस ने उक्त अधेड़ के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर उसे रात को ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी डा. शिव कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार को उक्त आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।