PICS: 42वें Birthday पर किसने की भविष्यवाणी, CM बनेंगे अनुराग

Monday, Oct 24, 2016 - 02:59 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर सिंह): बी.सी.सी.आई. चीफ एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना 42 वां जन्मदिवस समीरपुर में पैतृक निवास स्थान पर सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आर्शीवाद लिया और केक काट कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में हमीरपुर के अलावा बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान से भी कार्यकर्त्ताओं ने पहुंच कर बधाई दी। 


समीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर के पैतृक निवास स्थान पर आज सुबह से ही बधाई देने का तांता लगा रहा। घर पर जन्मदिवस को लेकर कार्यकर्त्ताओं में काफी जोश देखा गया और जोर जोर से नारे लगा कर खुशी जाहिर की। पिता प्रेम कुमार धूमल ने केक खिलाकर अनुराग ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई दी तो भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़ा हार पहनाया। 


अनुराग ठाकुर ने अपने जन्मदिवस पर कार्यकर्त्ताओं का आभार जताया और कहा कि मेरा पूरा जीवन 24 घंटे, सारा साल व जीवन हिमाचल के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल भी अब कुछ दिनों बाद आगे बढ़ेगा और बदलाव जल्द आएगा। उन्होंने कहा कि सुबह से ही उन्हें फोन पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। अनुराग ठाकुर को जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे हरियाणा राज्य के बीजेपी महामंत्री चंद्र कुमार कथूरिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट के साथ-साथ जनता को मन भी जीत लिया है। उत्साहित चंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में सांसद अनुराग ठाकुर जल्द ही हिमाचल के होने वाले मुख्यमंत्री बनें।