CBI रेड में केंद्रीय मंत्री का हाथ, जल्द खुलासा करूंगा: वीरभद्र

Saturday, Oct 10, 2015 - 09:57 AM (IST)

सिहुंता: चम्बा में 3 दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अनुराग ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एचपीसीए हिम बोर्ड में कुछेक मैंबर ही हिमाचली हैं बाकी पंजाब के मैंबर डाले गए हैं, जिससे एचपीसीए हिमाचल का नहीं लुधियाना व जालंधर के लालाओं का क्लब बन गया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर सीबीआई की रेड डालने में हिमाचल के भाजपा नेताओं के अलावा एक केंद्रीय मंत्री का हाथ है जिसका शीघ्र खुलासा करूंगा और मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कुलदीप पठानिया, विधायक आशा कुमार, वन मंत्री भरमौरी भी साथ थे। उन्होंने कहा कि मेरे पास धूमल की जयदाद की लिस्ट भी है कि उनकी हिमाचल व बाहरी राज्यों में कितनी संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के दादरी कांड पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काना सही नहीं है क्योंकि लोकतंत्र में सभी धर्मों के लोगों को अपने धर्म अनुसार रहने की आजादी है। इसलिए इस तरह की घटिया हरकतें कर धर्म के आधार पर देश नहीं चल सकता।