Watch Video: रोहतांग पास से भी ज्यादा खूबसूरत है ये पर्यटन स्थल

Sunday, Jun 12, 2016 - 03:25 PM (IST)

चंबा (विपुल महेंद्रू): पूरे उतर भारत में गर्मी ने अपना कहर मचा कर रखा है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। जहां गर्मी का नामोनिशान तक नहीं है। बता दें कि इन दिनों पर्यटक उस खूबसूरत स्थान की ओर रुख कर रहे हैं। जिसका नाम साच पास हैं।


इस खूबसूरत पर्यटन स्थल पर बर्फ की मोटी चादर देखी जा रही है जिसकी ऊंचाई 10 से 15 फीट तक है। यहां पहुंच कर पर्यटक बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं और गर्मी से आने के वाद यहां सर्दी का एहसास साफ देखा जा रहा है। क्योंकि इस पर्यटन स्थल पर तापमान शून्य डिग्री से नीचे हैं। ऐसे में देश के अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटक उन 3 महीने की गर्मी को 2 दिनो में समेटना चाह रहे हैं और यहां से जाने के बाद इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की यादें भी अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं।


यादों में यहां की मौज मस्ती के फोटो अपने साथ जरूर ले जा रहे हैं। अगर हिमाचल की बात की जाए तो साच पास प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल रोहतांग से भी कई गुना खूबसूरत है। हम चाहते हैं कि हर पर्यटक को यहां एक बार जरूर आना चाहिए। क्योंकि ये पर्यटन स्थल रोहतांग पास से भी कई गुना अच्छा है।