तस्वीरों में देखिए, मां नैना देवी के दरबार में भक्तों की आस्था

Sunday, Sep 25, 2016 - 04:02 PM (IST)

नैनादेवी (मुकेश गौतम): मां नैना देवी के दरबार में कड़कती धूप में ये भक्त 180 किलोमीटर की दूरी तय कर यूं ही पेट के बल लेटकर पहुंचे हैं। बता दें कि पंजाब के धूरी से 51 भक्तों के इस जत्थे की आस्था देख लोग भी हैरान हैं।


जानकारी के मुताबिक 3 दिन चिलचिलाती धूप में पंजाब से सफर शुरू करने वाले इन भक्तों की आस्था ऐसी है कि चेहरे पर थकावट का बिल्कुल भी एहसास नहीं झलकता।


आस्था ऐसी है कि मां के दरबार में बेहद कठिन यात्रा तय करने वाले ये भक्त मां के दरबार पहुंचकर धन्य महसूस कर रहे हैं। मां की पंजाबी भेंटों पर ये भक्त नाचते गाते नजर आ रहे हैं। इस यात्रा का मकसद कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, आपसी भाईचारा बनाए रखना है।