ससुर ने दामाद पर लगाया मारपीट का आरोप

Monday, May 02, 2016 - 12:14 AM (IST)

चुवाड़ी : पुलिस थाना चुवाड़ी में एक दामाद द्वारा अपने ससुर के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कमल कुमार निवासी गांव धारना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दामाद राजवीर सिंह पुत्र मेयर सिंह निवासी गांव हटली ने शुक्रवार रात को उसके साथ बेवजह मारपीट की जिसके चलते उसे चोटें आई हैं।

 

पुलिस ने कमल कुमार की शिकायत के आधार पर उसके दामाद राजवीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार रात को ही हिरासत में ले लिया था। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ चुवाड़ी जगरूप पठानिया ने की है।