पीलिया के 2 रोगी चम्बा अस्पताल में भर्ती

Tuesday, Feb 09, 2016 - 08:53 PM (IST)

चम्बा: शिमला में फैला पीलिया अब चम्बा पहुंच गया है। क्षेत्रीय चिकित्सालय चम्बा में इस रोग से ग्रसित 2 लोगों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय चिकित्सालय में एमडी जितेंद्र महाजन ने बताया कि सोमवार को यह दोनों रोगी क्षेत्रीय चिकित्सालय में उपचार के लिए आए थे जिनकी जांच करने पर उन्हें उपचार के लिए भर्ती करना बेहतर समझा गया।

 

दोनों लोग करीब अढ़ाई माह से शिमला में रह रहे थे और इन दिनों अपने घर आए हुए हैं। डाक्टर महाजन ने कहा कि दोनों रोगियों के टैस्ट लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जैसे ही उनकी रिपोर्ट आती है तभी बात का पता चल पाएगा कि यह किस प्रकार का पीलिया है। उन्होंने कहा कि दोनों रोगियों की हालत में सुधार देखा गया है।