ब्रेक फेल होने से कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 04:00 PM (IST)


चम्बा (काकू): चम्बा-जोत मार्ग पर मंगला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। शुक्रवार को कार जिला कांगड़ा के नगरोटा से वाया जोत चम्बा की तरफ आ रही थी। जब मंगला के पास पहुंची तो उतराई पर अचानक कार की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने कार को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक विजय कुमार, नीलम महाजन पत्नी विजय महाजन निवासी नगरोटा बंगवा, राधिका पत्नी अर्पण महाजन व अव्या महाजन पुत्री अर्पण महाजन निवासी सभी नगरोटा बंगवा कांगड़ा घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा में भर्ती करवाया गया है। इस मार्ग पर आए दिन खड़ी चढ़ाई होने के कारण हादसे होते रहते हैं। हालांकि कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए हुए हैं, लेकिन वाहन चालकों लापरवाही भारी पड़ रही है। एस.पी. अरूल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News