Watch Video: जब बीच रास्ते में हांफी बस, देखिए फिर सवारियों ने क्या किया...

Saturday, Jun 04, 2016 - 04:33 PM (IST)

चंबा (विपुल महेंद्रू): हिमाचल प्रदेश कुदरत के खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन यहां की सड़कें भी उसी हिसाब से बनी हैं। हर साल यहां सैकड़ों हादसे होते हैं। जिसमें कई घरों के चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ जाते हैं। लेकिन उन परिवारों का दर्द ना तो सरकार और ना ही आम लोग समझ पाते हैं।


इन हादसों के लिए हर बार चालक की गलती नहीं होती कहीं ना कहीं सरकारी बसें भी इसकी जिम्मेवार हैं। अगर चंबा जिले की बात की जाए तो यहां भी इन दिनों सड़कों पर सरकारी खटारा बसें दौड़ाई जा रही हैं। जो सवारियों को आधे रास्ते में ही छोड़ देती है। क्योंकि ये खटारा बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। चंबा की अधिकतर सड़कों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा ऐसी ही पुरानी बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं। क्योंकि किसी को स्कूल तो किसी को सरकारी कार्यालय जाना होता है। लेकिन गाड़ी खराब होने से वो लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते।


आज भी चंबा से सनवाल के लिए जा रही बस रखालू के पास खराब हो गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमे सवार 50 से अधिक यात्रियों को गाड़ी को धक्का लगाकर सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा। कई लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए।लेकिन प्रदेश के परिवहन मंत्री जी. एस. बाली बड़े-बड़े बयान देते हैं और यहां तक कह देते हैं कि हिमाचल प्रदेश की किसी भी कोने में हमारी पुरानी बसे नहीं हैं जिन्हें हम सड़क पर चला रहे हो। लेकिन आज भी चंबा की सडकों पर अधिकतम पुरानी बसे ही दौड़ रहीं हैं जो बीच रास्तों में ही दम तोड़ जाती हैं।