बस खाई में गिरी, एक की मौत

Tuesday, May 03, 2016 - 06:59 PM (IST)

चंबा : धर्मशाला से डलहौजी जा रही निजी बस मंगलवार सुबह सिहुंता के पताका गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 44 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 28 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल लोगों को टांडा मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया है। हादसा सुबह साढ़े 8 बजे हुआ। थुलैल वैली की बस सवारियों से लगभग भरी हुई थी।

 

मृतक विक्रम सिंह टुंडी पंचायत के गांव मैहली का रहने वाला था। दुर्घटनास्थल से टांडा मैडीकल कालेज लाते समय एंबुलैंस में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में गभीर रूप से घायल 28 लोगों को टांडा रैफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित मैहरा मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत के तौर पर 72 हजार रुपए वितरित किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।