बिलपुर में धरा फरार कैदी

Saturday, Jul 23, 2016 - 09:37 PM (IST)

सिहुंता: पुलिस चौकी सिहुंता से फरार चल रहे कैदी नरेंद्र कुमार को पुलिस ने आखिरकार तीसरे दिन गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस रिमांड से पेशाब के बहाने भागे नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे भागे हुए आरोपी की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी सिहुंता होशियार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने उसे घर से गिरफ्तार कर राहत की सांस ली।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत से भागा खरगट पंचायत का नरेंद्र कुमार 2 दिन और 2 रातें गरनोटा के जंगलों में गुजारने केबाद शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अपने घर बिलपुर पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने आरोपी को शनिवार को चम्बा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विरेंद्र सिंह तोमर ने की।