बस से उतरते ही बिगड़ गया महिला का बैलेंस और फिर....

Friday, Jul 22, 2016 - 10:25 PM (IST)

बिलासपुर: मलोखर में शुक्रवार करीब सुबह 11 बजे एक महिला ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल महिला को पीएचसी मलोखर लाया गया जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। महिला की पहचान सोमा देवी (45) निवासी नली-चंगर धारटटोह के रूप में हुई है।

 

व्यापार मंडल मलोखर के प्रैस सचिव राम लाल भारद्वाज ने बताया कि यह महिला बुखार आदि से पीड़ित थी व अपना इलाज करवाने के लिए मलोखर पीएचसी आई थी। महिला जैसे ही बस से उतरी तो उसका बैलेंस बिगड़ गया तथा वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पीएचसी मलोखर में चिकित्सक न होने के कारण महिला को आईजीएससी रैफर करना पड़ा।