स्कूटी सवार महिला से की छेड़छाड़

Thursday, Jul 21, 2016 - 05:47 PM (IST)

बिलासपुर: थाना सदर में एक महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में महिला ने कहा कि गत 8 जुलाई को वह स्कूटी पर घुमारवीं की तरफ जा रही थी तो इस दौरान बरोहा के पास एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया।

 

महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ मारपीट भी की। महिला का यह भी आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।