आइंस्टीन से भी तेज है इस बच्चे का दिमाग, 1 मिनट 23 सेकेंड में लिख डाले 118 रसायनिक संकेत

Monday, Aug 29, 2016 - 04:01 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के होनहार विद्यार्थी स्वास्तिक गर्ग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि इस 15 साल के स्वास्तिक गर्ग ने 118 रसायनिक संकेत मात्र 1 मिनट 23 सेकेंड में लिखकर सभी को हैरान कर दिया है। अमेरिका की रिकॉर्ड सैंटर संस्थान ने 3 बार इसकी जांच पड़ताल करने के बाद यह वर्ल्ड रिकार्ड स्वास्तिक के नाम कर दिया इसके बारे में स्वास्तिक गर्ग को मेल द्वारा सूचित किया गया। इतना ही नहीं उसे कोरियर के द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड फोल्डर की टीशर्ट भी भेजी गई।


जानकारी के मुताबिक स्वास्तिक गर्ग सोलन के मोरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता डॉ प्रवीण गर्ग बिलासपुर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रभारी है जबकि माता भी डॉक्टर है, जबकि बहन अदिति भी कत्थक में अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी है। स्वास्तिक का परिवार पिछले 10 सालों से बिलासपुर में रह रहा है। स्वास्तिक गर्ग ने बताया कि वह नवज्योति सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर का छात्र है। कैमिस्ट्री की क्लास में उसके अध्यापक रणजीत द्वारा सभी को रसायनिक खेतों की आवर्त सारणी याद करने के लिए कहा गया उसने एक ही माह में पूरे 188 रसायनिक तत्वों की आवर्त सारणी को याद कर लिया। इसके बाद लिखने का अभ्यास किया।


88 रसायनिक तत्वों की आवर्त सारणी को पूरा लिखने के लिए विद्यार्थी अक्सर 15 से 20 मिनट का समय लगाते हैं लेकिन स्वास्तिक गर्ग ने इसे 5 मिनट में कर दिखाया और धीरे-धीरे लिखने की गति को बढ़ाया। वहीं स्वास्तिक की मां ने बताया कि उन्हें अपने बच्चे की इस उपलब्धि का तब पता चला जब उन्होंने सबसे पहले गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड वालों से बात की लेकिन उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक रिकॉर्ड उनकी श्रेणी में नहीं आते। उन्होंने ही रिकॉर्ड सेंटर संस्था का पता दिया जब रिकॉर्ड सेंटर संस्था से बात की गई तो उन्होंने इसका वीडियो मंगवाया और इसकी 3 संस्थायों के द्वारा जांच की गई और इस उपलब्धिक लिए 3 महीने के बाद स्वास्तिक गर्ग को वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित किया गया और आज पूरे परिवार के अलावा उसके टीचर को भी स्वास्तिक गर्ग के विश्व रिकॉर्ड पर गर्व है।