बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे, लोगों को हो रही परेशानी

Friday, Jun 08, 2018 - 12:18 PM (IST)

नयनादेवी : जिला बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं। स्थानीय लोग परेशान हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उन्हें पंजाब और हरियाणा का रुख करना पड़ रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार और भाजपा नेता मूकदर्शक बने हुए हैं। यह बात युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सलाहकार आदित्य गौतम ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भाजपा के कुछ नेता चिकित्सा सुविधाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे और जब भाजपा सरकार आई है तो वे मूकदर्शक बनकर बैठे हैं। वे सिर्फ  अपने फायदे के लिए ही राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी लेकिन सत्ता में आते ही इन मुद्दों को भूल गई।

kirti