27 को संघ का कोई भी चुनाव नहीं

Monday, Jul 25, 2016 - 12:41 PM (IST)

बिलासपुर: राज्य अस्पताल फार्मासिस्ट संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक विश्राम गृह बिलासपुर में संघ के महासचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान किरपाल मराठा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संघ की मांगों व समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा ने कहा कि संघ का चुनाव 27 दिसम्बर, 2015 को जिला परिषद बिलासपुर के सभागार में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एस.एस. जोगटा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। 


इस चुनाव में प्रदेश के 8 जिलों के फार्मासिस्टों ने भाग लिया था तथा सभी फार्मासिस्टों की सहमति से ही कार्यकारिणी का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि संघ का चुनाव 3 वर्ष के लिए हुआ था तथा संघ का अगला चुनाव दिसम्बर, 2018 में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघ को तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं तथा संघ का चुनाव 27 जुलाई को करवाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि कथित कर्मचारी नेता के बहकावे में न आएं तथा 27 जुलाई को संघ का कोई भी चुनाव नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनिल सोनी को राज्य प्रधान बनाया गया है।