''प्रधानमंत्री की रैली से कांग्रेस बौखलाई''

Friday, Oct 21, 2016 - 03:25 PM (IST)

बिलासपुर: बिलासपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री की मंडी में आयोजित ऐतिहासिक रैली के बाद कांग्रेसी बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी करने में मशगूल है।

प्रैस को जारी बयान में सुभाष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी के छुटभैया नेताओं का केंद्र सरकार द्वारा जारी 72 हजार करोड़ रुपए की धनराशि नजर नहीं आ रही है। आज तक के इतिहास में इतना बजट प्रदेश के लिए कभी जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुटबाजी से ग्रस्त कांग्रेस तथा बूढ़ी हो चुकी प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी धन को खर्च नहीं कर पा रही है।

केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 61 एन.एच. की स्वीकृति प्रदान की है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार इनकी डी.पी.आर. भी तैयार नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले से हजारों कार्यकत्र्ताओं ने मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित मोदी की रैली में शिरकत की।