बिलासपुर में बंद अौद्योगिक इकाइयों पर विभाग ने लिया ये फैसला

Saturday, Sep 24, 2016 - 04:40 PM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में एेसे लोग जिन्होंने अौद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर में उद्योग शुरु करने हेतु प्लाट तो ले रखे है लेकिन उद्योग शुरु नहीं किए हैं उन पर उद्योग विभाग शिकंजा कसने वाला है।

एेसे लोगों के इन प्लाट के अाबंटन भविष्य में रद्द हो जाएंगे तथा इन प्लाटों को उद्योग लगाने वाले इच्छुक अन्य व्यावसायियों को दिया जाएगा। हालांकि उद्योग विभाग ने शुरु न किए गए या बंद पड़े उद्योगों के प्लाट होल्डरों को उद्योग शुरु करने का मौका दे रहा है। यह मौका उन प्लाट होल्डरों को भी दिया जाएगा। जिन्हें दिए गए नोटिसों की समससीमा समाप्त हो चुकी है।