ललवान में मकान जला, 5 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2016 - 08:17 PM (IST)

कलरी : घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली लैहड़ी-सरेल पंचायत के गांव ललवान के पूर्व प्रधान भागीरथ शर्मा के मकान में सोमवार रात 12 बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग लगने से काफी सामान जल कर राख हो गया। आग की इस घटना में भगीरथ को करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

 

आग लगने का कारण शार्ट सॢकट बताया जा रहा है। मकान में लगी आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए तथा इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया लेकिन तब तक मकान में रखा सामान जल गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News