Watch Pics: सीमा में घुसपैठ रोकेगा सिर्फ एक हिमाचली लाल

Monday, Sep 26, 2016 - 05:19 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): हिमाचल के बच्चों में हुनर की भी कमी नहीं है। ऐसा ही एक बिलासपुर के रहने वाले छात्र मोहित गौतम ने कर दिखाया है। आप इन तस्वीरों में देखिए यह वो आविष्कार है जो सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को रोकने में मदद करेगा। इस डिवाइस की मदद से सुरक्षा बलों को सीमा के अंदर दाखिल होने वाले हर शख्स की जानकारी मिल जाएगी जिससे आतंकवादी घटनाएं रोकने में मदद मिल सकेगी।


इस आविष्कार के दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि घुसपैठ रुकेगी, दूसरा आतंकियों से मुकाबला करते हुए हमारे जवानों की जान जाने का जोखिम कम होगा। बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में इस डिवाइस पेश किया गया। जिसे बनाया है मोहित नाम के छात्र ने। ये मॉडल रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम का एक आधुनिक डिवाइस है जो भूकंप में कारगर साबित होगा। यंत्र से भूकंप के बाद व्यापक जानकारी भी रेक्स्यू टीम मिल पाएगी। छात्र मोहित गौतम का मॉडल इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। अब इस मॉडल का चेयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।