VIDEO: CM की सभा में बदइंतजामी का आलम, कुर्सियां ढोती महिलाएं, प्रशासन के दावों पर उठे सवाल
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 03:33 PM (IST)
Rohtas News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी में आयोजित जनसभा में प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी, खासकर महिलाओं की संख्या अधिक रही, लेकिन व्यवस्थाएं भीड़ के अनुपात में नाकाफी साबित हुईं। सबसे बड़ी परेशानी बैठने को लेकर सामने आई। पंडाल में पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने के कारण कई महिलाओं को कार्यक्रम स्थल के बाहर से खुद कुर्सियां उठाकर अंदर लानी पड़ी। कुर्सियों के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा जिससे प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो गए।

