VIDEO: बेगूसराय बारात में ''जाम और पिस्टल'', शराबबंदी वाले बिहार में कानून की उड़ी धज्जियाँ
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:27 PM (IST)
Begusarai News: बेगूसराय में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यह अंदाज लगाना मुश्किल हो जायेगा कि, आप सुशासन की सरकार में है और उस प्रदेश में है, जहां शराबबंदी है... तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह एक बारात में लोग हाथ में शराब लिए हुए मस्ती में नाच गान कर रहे है। इतना ही नहीं इस वीडियो में एक युवक हाथ में कट्टा लेकर फायरिंग करता हुआ दिखाई पड़ रहा है।

