VIDEO: सतुआन पर रामरेखा घाट पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 03:30 PM (IST)
Bihar News : सतुआन पर्व के मौके पर बक्सर के रामरेखा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं। गंगा नदी में बैरिकेडिंग की कमी और नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने जैसी लापरवाही ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

