स्पीकर की सदन में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से मिली छुट्टी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2016 - 05:51 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल की सदन में प्रश्नकाल के दौरान अचनाक तबीयत बिगड़ गई।


जानकारी के मुताबिक शिमला के इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज अस्पताल में रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि स्पीकर को तुरंत ही एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनकी जांच शुरू की गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत बताई है। इसके साथ ही उनकी सी.टी. स्कैन और एम. आर.आई जांच करवाई गई। 


स्पीकर की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आजकल हिमाचल विधानसभा सत्र में लगातार चल रहे हंगामे के कारण स्पीकर पर सदन को चलाने का दबाव था। ज्यादा तनाव की वजह से तबियत बिगड़ गई। फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्पीकर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News