राहुल गांधी की 109 वर्षीय दादी शोभा नेहरू का सोलन में निधन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2017 - 03:01 PM (IST)

सोलन (अमित ): देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी और राहुल गांधी की 109 वर्षीय दादी शोभा नेहरू का सोलन के कसौली में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। बताया जाता है कि देर शाम तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कसौली पहुंचने की उम्‍मीद है। शोभा नेहरू का असली मगदोलना फ्रीडमैन था जिसे अब शोभा पंडित के नाम से जाना जाता था। 
PunjabKesari

साधारण महिला थी शोभा नेहरू 
शोभा नेहरू मूल रूप से जैविश देश की रहने वाली थी। उनकी स्मरण शक्ति बहुत तेज थी। उनको ‘फौरी’ नेहरू के नाम से भी जाना जाता था। वह एक साधारण महिला थी। शोभा नेहरू लोअर माल कसौली में जिस बंगले में रहती हैं, जो उनके स्वर्गीय पति व पूर्व राजदूत ब्रज कुमार नेहरू ने 1987 में खरीदा था। बीके नेहरू यूनाईटेड स्टेट में भृत्य राजदूत के अलावा जेएंडके व गुजरात में राज्यपाल भी रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी दादी को मिलने के लिए कसौली आते रहते हैं। बताया जाता है कि मई 2016 में भी राहुल इनसे मिलने के लिए देर शाम कसौली पंहुचे थे।  


कौन हैं शोभा नेहरू
बृज कुमार नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे हैं। उनके पिता नंद लाल ज्वाहर लाल नेहरू के बड़े भाई थे। उनकी शादी मैगडोलना फ्रैडमेन के साथ यूके में हुई। शादी के बाद उनका नाम शोभा नेहरू रखा गया। 1999 में बीके नेहरू को पदमभूषण अवार्ड मिला। 92 साल की उम्र में उनकी मृत्यु कसौली में हुई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News