नहीं रही स्पीति की रानी, अंतिम संस्कार में पहुंची जानी-मानी हस्तियां

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 03:59 PM (IST)

मनाली (सोनू): स्पीति के राजपरिवार की रानी दमयंती का निधन हो गया है। दरअसल बुधवार रात को देहरादून में रानी दमयंती (78) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। रानी के निधन की खबर से स्पीति में शोक की लहर है। इतना ही नहीं उनके निधन से घाटी के काजा बाजार को बंद रखा गया। 


23 साल तक रहीं प्रोजेक्ट इंप्लीमेटशन कमेटी की अध्यक्ष 
जानकारी के मुताबिक निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को देहरादून से स्पीति के क्यूलिंग गांव लाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को देखकर हर किसी की आंखें नम थी। इसके अलावा वह 23 साल तक प्रोजेक्ट इंप्लीमेटशन कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। एक बार वह स्पीति ब्लॉक समिति की अध्यक्ष बनीं। टीएसी मेंबर रहती हुईं रानी दमयंती ने स्पीति घाटी के विकास में अहम भूमिका निभाई। 


रानी के अंतिम संस्कार पर यह लोग रहे मौजूद
रानी दमयंती का पूरे रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बौद्ध धर्मगुरु 19वें अवतारी टीके लोचेन टुलकू, पूर्व मंत्री फुंचोग राय, पूर्व जनजातीय आयुक्त सुभाष नेगी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुभाष ठाकुर, बिजली बोर्ड के एमडी पीसी नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे। उनके निधन पर विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय, पूर्व सीपीएस ठाकुर रघुवीर सिंह और युवराज बौद्ध ने शोक प्रकट किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News