नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे लोग

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 12:29 PM (IST)

सोलन(चिन्मय): सोलन में नेपाली देशभक्त आवाज संस्था द्वारा नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम 2017 आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में नेपाली सिनेमा के महानायक राजेश हमाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सोलन पहुंचाने पर महानायक राजेश हमाल का संस्था के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजेश हमाल ने नेपाली सिनेमा में 2 दशकों से भी जयादा समय से है। वह अभी तक अढ़ाई सौ के करीब फिल्मों में अभिनय कर चुके है। कार्यक्रम में नेपाली संस्कृति को गायिकी व अभिनय के माध्यम से नेपाल के लोगों का मनोरंजन  किया गया। कार्यक्रम में नेपाली नायिका व मॉडल निरूता शाही, मॉडल आरूसी मगर, गायिका भावना आचार्य, गायक व हास्य कलाकार मिलन सापकोटा सहित कई कलाकार ने प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।

भारत नेपाल के लोगों के लिए कर्मभूमि बन गई 
नेपाली सिनेमा के महानायक राजेश हमाल ने कहा की की नेपाली लोग पूरे विश्व में फैले हुए है और भारत तो नेपाल के लोगों के लिए कर्मभूमि बन गई है। उन्होंने कहा की नेपाली लोग अपनी ईमानदारी, मेहनत व वफादारी के लिए जाने जाते है उन्होंने सभी नेपाली लोगों से ईमानदारी व मेहनत से काम करने की अपील की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News