जहरीला पदार्थ निगलने से एक स्कूली छात्रा की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 05:13 PM (IST)

अम्ब : जहरीला पदार्थ निगलने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अम्ब के तहत एक गांव में शुक्रवार दोपहर बाद एक स्कूली छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घर पर तड़प रही लड़की (15) को तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लड़की जमा-1 की छात्रा थी। शुक्रवार को वह स्कूल गई हुई थी।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
छुट्टी के बाद घर पहुंचते ही उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर किन कारणों से छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया। डी.एस.पी. अम्ब अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव को डैड हाऊस में रखा गया है। शनिवार सुबह पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News