सड़क हादसों में महिला की दर्दनाक मौत, एक घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 01:35 AM (IST)

बिझड़ी: शुक्रवार देर रात ऊना सुपर एक्सप्रैस हाईवे पर हुए 2 सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा बणी के पास हुआ, जिसमें सत्या देवी (60) पत्नी बिधि सिंह निवासी भकरेड़ी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक (एच.पी.-22-9526) चालक संदेश कुमार द्वारा टक्कर मारने के बाद सत्या देवी सड़क पर गिर गई। हैड इंजरी होने के चलते उसे बड़सर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऊना रैफर कर दिया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 279, 304 तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. बड़सर अशोक वर्मा ने की है। 

स्कूटी की टक्कर से घायल हुआ चौकीदार
दूसरे हादसे मैहरे बाजार में हुआ, जिसमें बलकेश कुमार (45) पुत्र शंभू राम घायल हो गया। उक्त व्यक्ति मैहरे स्थित रोशनी अस्पताल में चौकीदार का कार्य करता है। जानकारी के अनुसार जब वह मैहरे बाजार से जा रहा था तो एक स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के पश्चात उक्त व्यक्ति सिर के बल सड़क पर गिर घायल हो गया। घायल को अस्पताल बड़सर लाया गया,जहां से उसे रीजनल अस्पताल ऊना रैफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News