बिना कोचिंग लिए रजत ने पास की NEET परीक्षा, पूरे हिमाचल में हासिल किया पहला स्थान

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 04:29 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा जिला के छात्र रजत सिंह ने एनईईटी की परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। देहरागोपीपुर के गांव भोली के रजत ने अपनी सीट एमबीबीएस में बना ली है। उसने इस परीक्षा में 720 में से 636 अंक हासिल किए और देश भर में उनका 639वां रैंक है। उसने बिना किसी कोचिंग के यह स्थान हासिल किया है।


डॉक्टर बनने का था सपना
बताया जा रहा है कि जब रिजल्ट आया तो उसके घर में खुशी का माहौल छा गया। उसकी मां अंजु ने बताया कि वह इन दिनों पंजाब के गोबिंदगढ़ में रह रहे हैं, लेकिन प्राइमरी शिक्षा तक रजत ने कांगड़ा के एसडी पब्लिक स्कूल टेरस में ही ली। रजत के पिता जगरूप सिंह ओएसिस स्टील प्लांट में प्रबंधक हैं। उसका शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना था और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता आया है। उसने अपनी मेहनत का श्रेय घर वालों को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News