क्या पंजाब में EVM में हेराफेरी से जीती कांग्रेस:धूमल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 02:50 PM (IST)

शिमला:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि भोरंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के बदले जाने की जिम्मेदारी लेने को मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तैयार नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री की तरफ से पूर्व भाजपा सरकार के समय माफिया राज संबंधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व भाजपा सरकार में माफि या राज होता तो प्रदेश को सुशासन और उपलब्धियों के लिए 85 से ज्यादा अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर नहीं मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में खनन माफिया, वन माफिया, भू-माफि या, ड्रग्ज माफिया, शराब माफि या और ट्रांसफ र माफि या सक्रिय हैं। 

क्या पंजाब में EVM में हेराफेरी से जीती कांग्रेस:धूमल
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वन मंत्री के क्षेत्रों में हजारों देवदार के पेड़ कट जाने पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय घटना की जानकारी देने वालों की शिकायत होती है। प्रदेशभर में कानून व्यवस्था की हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि बंजार में आई.एस.आई.एस. का संदिग्ध आतंकी मिलता है, काला अम्ब में बारूद, नाहन में हथियार और स्पाटू के कैंट एरिया में आई.एस.आई.एस. के समर्थक देश विरोधी नारे लिखते हैं। इस पर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। इस सरकार के कारनामों को देखकर उलटा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव ई.वी.एम. से हो या बैलेट पेपर से, हार-जीत का निर्णय जनता ही करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह बताना चाहिए कि पंजाब में जो उन्हें जीत मिली क्या वह ई.वी.एम. में हेराफेरी से मिली है। इसी तरह केंद्र में 10 साल क्या कांग्रेस पार्टी ई.वी.एम. की हेराफेरी के कारण सत्ता में रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News