वीरभद्र का सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- बच्चों की बात हमसे मत करो

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 03:19 PM (IST)

फतेहपुर: सुक्खू को अभयदान मिलने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे सीएम से जब सुक्खू के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि बच्चों की बात हमसे मत करो। जब आपसी लड़ाई से चुनाव में नुकसान पर वीरभद्र से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फर्क उनके कहने से पड़ता है जिनकी बात में वजह होता है। यही नहीं वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि सरकार ने पूरे प्रदेश का विकास किया है। 


50 लाख रुपए से बनी प्रतिमा
मुख्यमंत्री ने महराणा प्रताप की जिस प्रतिमा का अनावरण किया उसे बनाने में करीब 50 लाख खर्च आए हैं। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया भी मौजूद थे। वीरभद्र ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि लोग एक बार फिर विकास को वोट देंगे।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News