खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 01:32 AM (IST)

अम्ब: अम्ब पुलिस ने वन रेंज भरवाईं ब्लाक लौहारा बीट रामपुर कुटैहड़ा के तहत अमलैहड़ के सरकारी जंगल से अवैध रूप से काटे गए खैर के 38 मौछों सहित एक वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी लौहारा गिरधारी लाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला रविवार सुबह का है। वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

पिकअप में लोड की जा रही थी लकड़ी
जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि अमलैहड़ की शामलात भूमि (सरकारी) से खैर के काटे गए पेड़ों के मौछे एक गाड़ी में लोड हो रहे हैं, जिस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर टाटा 407 पिकअप को खैर के मौछों से लोड होते हुए पकड़ लिया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि आरोपी जगजीवन राम निवासी अमलैहड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खैर के मौछों सहित गाड़ी को भी कब्जे में कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News