महिला ने फंदा लगाकर दी जान,पीछे छोड़ गई मासूम

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 06:27 PM (IST)

ऊना : जिला मुख्यालय पर वार्ड नं.-2 में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रविवार मध्य रात्रि का है। मकान मालिक ने इस संबंध में सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक जब देर रात करीब 2 वर्षीय बच्ची रो रही थी तो बच्ची के रोने का कारण जानने के लिए मकान मालिक बाहर निकला तो पाया कि उसकी मां ऊषा देवी फंदे पर लटकी हुई है। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। ए.एस.पी. दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू 
महिला घर पर अपनी बच्ची के साथ थी जबकि उसका पति रविन्द्र कुमार काम के सिलसिले में कहीं बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतका मूलत: चम्बा जिला से संबंधित थी और उसकी शादी ऊना में रविन्द्र कुमार के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। ए.एस.पी. के मुताबिक परिजनों के आने पर उनके बयान कलमबंद किए जाएंगे। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर फंदा लगाने के पीछे मुख्य वजह क्या रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News