कंडा जेल से भागे तीनों खूंखार कैदी कोर्ट में पेश, इतने दिन का मिला पुलिस रिमांड

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2017 - 07:08 PM (IST)

शिमला: आदर्श जेल कंडा से फरार हुए तीनों खूंखार कैदियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब इन कैदियों से जेल से भागने को लेकर सारी जानकारी हालिस की जाएगी। ये अंडर ट्रायल कैदी मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि कंडा जेल की बैरक नंबर 4 से फरार हो गए थे। उक्त कैदियों ने जले की 16 फुट ऊंची दीवार फांद डाली थी। इन कैदियों के भागने से कंडा जेल प्रशासन की किरकिरी हुई थी क्योंकि जिस तरह से ये कैदी वहां से फरार हुए, उससे सुरक्षा की पोल भी खुल गई थी। पुलिस ने 3 दिन की कड़ी मशक्कत से बाद बीते कल इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से दबोचा था। पुलिस ने एक कैदी को सायरी के जंगल से जबकि 2 कैदियों को सुबाथु के साथ लगते एक गांव के जंगल से पकड़ा था।

2 कैदी रेप और एक हत्या के मामले में काट रहा था सजा
बता दें इन कैदियों में से 2 कैदी रेप के मामले में और एक मर्डर के केस में कंडा जेल में बंद था। लीलाधर नामक अंडर ट्रायल कैदी एक अक्तूबर, 2015 से कंडा जेल में बंद था जबकि प्रताप सिंह एक बच्ची से बलात्कार के जुर्म में जेल में था। वहीं प्रेम बहादुर भी रेप के आरोप में 16 जुलाई, 2015 से कंडा जेल में बंद था। अब इन तीनों को 11 दिसम्बर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News