इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे, आज भी जिंदा है इंसानियत

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 02:01 PM (IST)

मंडी (नितेश): कोटरोपी हादसा हिमाचल को एेसा जख्म दे गया है जो कभी भर नहीं सकता। पीड़ितों को जरूरत का सामान मुहैया करवाते दिख रहे यह वह लोग हैं जिन्होंने इस भयानक हादसे में अपना सब कुछ खो दिया है। भूस्खलन ने न केवल यात्रियों से भरी दो बसों को मलबे में दफन कर दिया बल्कि कई घरों को भी लपेट में ले लिया था।  
PunjabKesari

लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल  
भविष्य में इनका क्या होगा और ये अपने बिखरे हुए आशियानों को कैसे समेटेंगे इन सब बातों को भूलाकर इन लोगों ने इंसानियत की एेसी मिसाल पेश की है जो वाक्य ही काबिले तारीफ है। जिस तरह पहाड़ी दरकी वह मंजर देवभूमि ने आजतक नहीं देखा था। इस हादसे में अबतक 46 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बस में जितने भी लोग सवार थे उनमें से शायद ही कोई बच पाया हो। इंसानियत की परिभाषा को समझने के लिए इस वीडियो को जरुर देखें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News