हिमाचल की ‘इस’ पर्यटन नगरी में चल रहा था यह गंदा खेल, ऐसे हुआ पर्दाफाश

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 06:27 PM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में कांगड़ा पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 युवतियों व महिलाओं सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी युवतियां व महिलाएं पंजाब राज्य से संबंधित हैं। गिरफ्तार किए गए 4 युवकों में विनोद निवासी पठानकोट, अदित्या शर्मा निवासी नोएडा, हैप्पी उर्फ रोहन पुरी (25) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी अमृतसर व गुरदेव सिंह (32) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी अमृतसर शामिल है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कांगड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कमरे में आपत्तिजनक हालत में दबोचे महिला-युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज के निजी गैस्ट हाऊस में सैक्स रैकेट चलने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त गैस्ट हाऊस में दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान गैस्ट हाऊस में एक कमरे से महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में दबोचा। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला के साथ आया व्यक्ति ग्राहक था। पुलिस ने इसी मामले में एक और महिला को भी हिरासत में लिया। दोनों महिलाएं पंजाब राज्य की रहने वाली हैं। 

पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर हिरासत में ली महिलाएं व युवतियां
जब पुलिस ने महिलाओं के साथ आए टैक्सी ड्राइवर, ग्राहक सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो इस दौरान जानकारी मिली की इस गैंग को पंजाब से आप्रेट किया जाता है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने पजांब में बताए ठिकानों पर दबिश देकर अन्य युवतियां व महिलाओं को हिरासत में लेकर धर्मशाला पहुंचा दिया है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।  

ओर हो सकती हैं गिरफ्तारियां
पुलिस का दावा है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसके लिए पुलिस पड़ोसी राज्य में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि यह एक देह व्यापार का गिरोह है जोकि पर्यटन स्थलों में ऐसे कामों को अंजाम दे रहा था। एस.पी. कांगड़ा संजीव गांधी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अभी तक 6 युवतियों व महिलाओं सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News