इस बार कांग्रेस-भाजपा की जीत में ये नए चेहरे निभाएंगे अहम भूमिका

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 11:47 AM (IST)

शिमला: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा की जीत में नए चेहरों की भूमिका अहम रहेगी। इस बार कांग्रेस से 14 तो भाजपा से 12 नए चेहरे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें भाजपा की तरफ से पूर्व सांसद कृपाल परमार भी शामिल हैं। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र आशीष बुटेल, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर और पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की तरफ से सांसद वीरेंद्र कश्यप के भाई डा. राजेश कश्यप भी इस बार सोलन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में है। इसी तरह राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले नेताओं के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है। 

सुरिंद्र मनकोटिया भी पहली बार चुनाव मैदान में
कर्मचारी राजनीति में अपनी पहचान छोडऩे वाली सुरिंद्र मनकोटिया भी पहली बार चुनाव मैदान में है। प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए जे.आर. कटवाल के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है। उनको टिकट दिए जाने के कारण भाजपा में इस बार पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल का टिकट कटा है, जिससे वह नाराज भी नजर आए थे। पालमपुर से भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी और नाहन से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी को संगठन में काम करने का अनुभव है। साथ ही अन्य नए चेहरों ने अपने काम के कारण टिकट झटकने में सफलता पाई है।  

कांग्रेस के नए चेहरे

 विधानसभा  प्रत्याशी
 चम्बा    नीरज नैय्यर
 जसवां परागपुर  सुरिंद्र मनकोटिया
 बंजार  आदित्य विक्रम सिंह
 आनी    परस राम
 नाचन   लाल सिंह कौशल
 जोगिंद्रनगर  जीवन लाल ठाकुर
 सरकाघाट   पवन कुमार
 नाहन    अजय सोलंकी
 पालमपुर   आशीष बुटेल
 शिमला ग्रामीण   विक्रमादित्य सिंह
 मंडी  चंपा ठाकुर
 कुटलैहड़  विवेक
 ठियोग  दीपक राठौर
 मनाली   हरि चंद शर्मा

भाजपा के नए चेहरे

 विधानसभा   प्रत्याशी
 डल्हौजी    डी.एस. ठाकुर
 इंदौरा   रीता देवी
 फतेहपुर  कृपाल परमार
 पालमपुर   इंदु गोस्वामी
 बंजार   सुरेंद्र शौरी
 भोरंज   कमलेश कुमारी
 झंडूता  जे.आर. कटवाल
 बिलासपुर  सुभाष ठाकुर
 अर्की  रतन सिंह पाल
 दून    परमजीत सिंह पम्मी
 सोलन    डा. राजेश कश्यप
 रोहड़ू      शशि बाला

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News