बुजुर्ग ने किया नाबालिग लड़की से रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 01:34 PM (IST)

हमीरपुर: देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हो गई। हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा बलात्कार करने के मामले में खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति राजू पालमपुर से संबंध रखता है। करीब पांच माह पहले आरोपी ने अपने मकान मालिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया था। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की की बुधवार अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। जहां चिक्तिसकों ने जब लड़की की जांच की तो पता चला कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है।


किराए के मकान में रहता था आरोपी
परिजनों ने इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने बताया की आरोपी किराए के मकान में रहता था। लेकिन अभी फरार है। सुजानपुर थाना में यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा-376 व पोस्को एक्ट में दर्ज किया गया है। पुलिस ने निरीक्षण टीम का गठन कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग लड़की के बयान दर्ज कर लिए है।
       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News