सब जेल वनगढ़ में सजा काट रहे कैदी में TB के लक्षण

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 12:25 AM (IST)

ऊना: सब जेल वनगढ़ के एक 19 वर्षीय कैदी में टी.बी. के लक्षण पाए गए हैं। उक्त कैदी का इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ से चल रहा था और अब पी.जी.आई. ने उक्त मरीज को टी.बी. रोग घोषित कर दिया है और डॉट्स प्रणाली से उपचार देने को कहा है। मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया और अब उसे सब जेल वनगढ़ में शिफ्ट कर दिया गया है। पी.जी.आई. से रिपोटर््स आने पर स्वास्थ्य विभाग जिला ऊना की टीम भी हरकत में आ गई है और सिविल अस्पताल हरोली की टीम ने सब जेल में पहुंच कर उक्त कैदी की दवाइयां शुरू कर दी हैं तथा जेल कर्मियों को दवाइयां खिलाने की प्रक्रिया भी बताई। जेल प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।

पी.जी.आई. में टैस्ट के बाद पता चला रोग
सब जेल वनगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मामले में सजा काट रहे उक्त मरीज कैदी को 2 जुलाई, 2016 को सब जेल सोलन से सब जेल ऊना में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में उसकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद जेल कर्मियों द्वारा उसे इलाज के लिए 15, 18 फरवरी, 2017 और 2 मार्च को पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया गया। इसके बाद उसके टैस्ट किए गए और 20 अप्रैल को उसको टी.बी. रोग घोषित कर दिया गया। 21 अप्रैल को मरीज कैदी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया, जहां से उसे बाद में सब जेल वनगढ़ में शिफ्ट कर दिया गया है। उक्त कैदी एक लड़की को भगाने के मामले में नामजद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News