सुक्खू की पदयात्रा से बाली का किनारा, यह हो सकती है वजह

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2017 - 02:16 PM (IST)

धर्मशाला: चुनावों से पहले भाजपा का पीछा करने निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की पदयात्रा से परिवहन मंत्री जीएस बाली नहीं पहुंचे। स्मार्ट सिटी यानी शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की नगरी से बाली का न पहुंचना राजनीतिक तौर पर समझा जा सकता है। यह वही सिटी है यहां पर पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए सजे मंच पर बाली को जाने से रोक दिया गया था। बताया जाता है कि बाली का मंच पर बैठने वालों की सूची में नाम तक नहीं था, फिर यहां सुक्खू की पदयात्रा में भला वह कैसे आ जाते। सूत्रों के अनुसार बाली इस समय दिल्ली में हैं।
PunjabKesari

वीरभद्र से नाराज रहने वाले धर्माणी पहुंचे
सुक्खू द्वारा बुलाई गई पदयात्रा में सुधीर शर्मा का तो होना बनता ही था, उनके क्षेत्र से यह यात्रा शुरू की गई थी। खास बात यह है कि इसमें वीरभद्र सरकार में शुरू से ही नाराज रहने वाले राजेश धर्माणी शिरकत करने पहुंच गए। दरअसल धर्माणी को बाली के नजदीक माना जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, धनी राम शांडिल सहित कुछ विधायक भी शामिल रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News