सुक्खू ने की CM वीरभद्र से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 10:41 AM (IST)

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के आतंरिक मामलों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बीच मिशन रिपीट को लेकर चर्चा हुई। पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संगठन की आगामी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के 16 अगस्त से शुरू हो रहे हिमाचल दौरे के बारे में भी उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इसके साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रही पथ यात्रा के बारे में भी पार्टी अध्यक्ष ने सी.एम. को जानकारी दी।


16 अगस्त को दौरे पर आ रहे शिंदे
इसी के मध्यनजर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की सीएम वीरभद्र सिंह से एक घंटे मुलाकात हुई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को सत्ता व संगठन की एकजुटता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। ऐसे में यह मुलाकात हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी के निर्देशों से जोड़कर देखी जा रही है। शिंदे 16 अगस्त को दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में सत्ता व संगठन एकजुटता का परिचय देना चाहते हैं। यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


हिमाचल कांग्रेस वर्किंग मोड में
इस मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सुक्खू ने सीएम वीरभद्र सिंह को संगठन की गतिविधियों के बारे अवगत करवाया। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे व सह प्रभारी रंजीता रंजन 16 अगस्त से 21 अगस्त तक कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे और यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गेयर अप करेंगे। सबसे बड़ा जिला होने के नाते हिमाचल की राजनीति में कांगड़ा का अहम स्थान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News