रोहतांग और जंजैहली में चांदी ही चांदी, बॉलीवुड ले रहा पूरी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 02:28 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम पहली बर्फबारी होने से प्रदेश शीतलहर के प्रकोप में है। प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फ पड़ने के बाद चांदी की तरह चमक रही हैं। जनजातीय क्षेत्र केलांग,किन्नौर, रोहतांग दर्रा और मंडी के जंजैहली क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां नदियां और झरने जाम हो गए हैं प्रदेश के निचले इलाकों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari
पर्यटकों की मुराद पूरी
गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र केलांग, किन्नौर व रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी होने से प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रशासन की रोक के बाद भी लाहुल स्पीति के कोकसर में 60 लोग फंस गए हैं। बताया जा रहा है इनमें सेना के जवान भी शामिल हैं। जहां स्थानीय लोग अपने घरों को वापस आ रहे हैं वहीं बाहरी राज्यों के यात्रियों ने होम स्टे समेत अन्य जगहों में डेरा डाला हुआ है। मनाली के होटलों में कई पर्यटक बर्फ के दीदार करने आए हुए हैं। ताजा हुई बर्फबारी से उनकी यह मुराद पूरी हो गई है।
PunjabKesari
बालीवुड ले रहा बर्फबारी की जानकारी
बॉलीवुड के कई कलाकार भी मनाली और शिमला में बर्फबारी के इंतजार में नजर आ रहे हैं। कई फिल्म निर्माता यहां के होटल मालिकों से बर्फबारी की पूरी जानकारी हासिल कर रहे हैं। मंडी के जंजैहली में बर्फबारी होने से चिकारी माता के मंदिर को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है, वहीं रोहांडा से कामरूनाग जाने वाले रास्ते को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है। आपको बता दें कि रोहांडा से कामरूनाग जाने का छह किलोमीटर पैदल रास्ता है। रास्ते पर कई बड़े बड़े पत्थर हैं। जिन पर अब बर्फ पड़ गई है अगर थोड़ा सा भी किसी का पैर फिसलता है तो उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ सकता है। 

PunjabKesariइस बार क्रिसमस पर बर्फ से लदी दिखेगी पहाड़ों की रानी
हिमाचल प्रदेश के दिलों की धड़कन हिल्स क्वीन शिमला में पर्यटक मैरी क्रिसमस मनाने आते हैं इतना ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां पर क्रिसमस मनाने आते हैं। बर्फबारी की शुरूआत हो जाने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि आने वाली 25 दिसंबर तक पहाड़ों की रानी बर्फ से लकदक दिखेगी और सांता क्लाज लोगों को गिफ्ट बांटते हुए नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News